Photo Gallery ফটো গ্যালারি

বিশ্ব হিন্দি দিবস

10 जनवरी 2019 को भारतीय उच्चायोग द्वारा विश्ब हिंदी दिवस का आयोजन ढाका विश्बविधालय के आधुनिक भाषा संस्थान में उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया | कार्यक्रम के दौरान भारतीय उच्चायोग एवं इंदिरा गाँधी सांस्कृतिक केंद्र द्वारा समय समय पर आयोजित हिंदी भाषा से संबंधित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया |

कार्यक्रम में ढाका विश्बविधालय के कुलपति डॉ मोहम्मद अख़्तरुजमान एवं भारत के कार्यवाहक उच्चायुक्त डॉ. आदर्श स्वेका की उपस्थिति महत्वपूर्ण रही | इस के अतिरिक्त ढाका विश्बविधालय हिंदी संकाय के अनेक छात्रों एवं शिक्षकों व अन्य गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति भी उल्लेखनीय थी | कार्यक्रम के दौरान भारतीय उच्चायोग की हिंदी पत्रिका 'गरिमा' के वार्षिक संस्करण का विमोचन भी किया गया|