প্রবাসী ভারতীয় দিবসে ভারপ্রাপ্ত হাই কমিশনারের বক্তব্য বিবৃতি ও বক্তৃতা

প্রবাসী ভারতীয় দিবসে ভারপ্রাপ্ত হাই কমিশনারের বক্তব্য

भारतीय समुदाय के विशिष्ट सदस्यगण; 

उच्चायोग के हमारे अधिकारी;

देवियो एवं सज्‍जनो, (Friends from Bangladesh)

नमस्कार शुभ संध्या and a very good evening to all 

1.   प्रवासी भारतीय दिवस के अवसर पर मैं आप सभी का भारतीय उच्चायोग में हार्दिक स्वागत करता हूँ| यह दिन प्रवासी भारतीयों को समर्पित है और इसके लिए मैं आप को बधाई देता हूँ।

2.   I also acknowledge the presence of some of our friends in Bangladesh today from various walks of life and thank them for joining us today. 

देवियो एवं सज्‍जनो, 

3.   जैसा कि आप सब को शायद ज्ञात होगा, प्रवासी भारतीय दिवस को मनाने का उद्देश्य है कि विश्व के सभी देशों में रह रहे प्रवासी भारतीयों का नेटवर्क तैयार किया जा सके, युवा पीढ़ी को भारत से जोड़ा जा सके तथा सकारात्मक बातचीत के लिए एक मंच उपलब्ध करवाया जा सके| इस सोच के साथ भारत सरकार ने 2003 में पहला प्रवासी भारतीय दिवस मनाया था |  उस समय से हम हर वर्ष इस दिन (9 January) को मनाते हैं| 

4.   इस वर्ष प्रवासी भारतीय दिवस का आयोजन वाराणसी में 21-23 जनवरी, 2019 को किया जाएगा। इसमें शामिल होने वाले प्रतिभागियों के लिए प्रयागराज में कुम्भ स्नान करने और दिल्ली में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के परेड में शामिल होने का भी अवसर है। इस वर्ष का थीम - 'नए भारत के निर्माण में प्रवासी भारतीयों की भूमिका' है जो कि मेरे विचार से बहुत ही उपयुक्त विषय है | 

5.   जहाँ तक प्रोग्राम का सवाल है, प्रवासी भारतीय दिवस के पहले दिन 21 जनवरी को यूथ प्रवासी भारतीय दिवस होगा। 22 जनवरी को प्रधानमंत्री प्रवासी भारतीय दिवस का उद्घाटन करेंगे। इस दिन मुख्य अतिथि मॉरीशस के प्रधानमंत्री जगन्नाथ होंगे। 23 जनवरी को राष्ट्रपति परंपरा के अनुरुप प्रवासी भारतीय दिवस समारोह का समापन करेंगे। इस बार राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जी 15 की बजाय 30 प्रवासी भारतीयों को सम्मानित करेंगे। 

6.   As part of the 150th Birth Anniversary Celebrations of Mahatma Gandhi, leading singers/artists from over 124 countries have paid homage to Mahatma Gandhi through rendition of his favourite bhajan 'Vaishnav Jan To Tene Kahiye' in their national languages. We are grateful to Mrs. Rezwana for singing this bhajan.

7.   Prime Minister Shri Narendra Modi launched a medley version of the famous bhajan by artists from over 40 countries during the Closing ceremony of the Mahatma Gandhi International Sanitation Conference organised on Gandhi Jayanti on 2nd October 2018.

8.   Hon’ble External affairs Minister of India has personally written a letter to Ms Rezwana Choudhury Bannya thanking her for her excellent rendition of Bapu’s favourite 'Vaishnav Jan To Tene Kahiye'. We will take this opportunity to present the letter to Ms Rezwana Choudhury Bannya today.

 9.   आज हम भारत को जानिये क्विज की फॉरेन नेशनल केटेगरी में शामिल तीन बांग्लादेशी विजेताओं का भी सम्मान करेंगे| In addition, we will also take this opportunity to award the winners of the foreign national category of the 'Bharat Ko Janiye' Quiz.

 10.   बांग्लादेश में स्थित भारतीय उच्चायोग हर समय प्रवासी भारतीयों की मदद के लिए तत्पर रहता है इसके लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म जैसे टेलीग्राम ऐप्प का उपयोग समय समय पर भारतीय समुदाय को महत्वपूर्ण सूचनाएँ प्रदान करने के लिए किया जा रहा है।

 11.   इस अवसर पर मैं आपका ध्यान हाल ही में माननीय दिल्ली उच्च न्यायलय द्वारा 1984 के सिख विरोधी दंगों के अभियुक्तों से सबंधित निर्णय पर आकर्षित करना चाहूंगा|  भारत सरकार के गंभीर प्रयासों से न केवल अभियुक्तों की सजा सुनिश्चित हो सकी है बल्कि भारत सरकार ने दंगा पीड़ितों को पर्याप्त आर्थिक मुआवजा प्रदान करने का भी प्रयास किया है |

 12.   आज प्रवासी भारतीय दिवस के दिन, एक बार फिर मैं आप सभी को दिल से बधाई देना चाहता हूं।यह दिन आपको समर्पित है।  

एक बार फिर, बहुत बहुत धन्यवाद। 

***