হোলি ২০১৭ উপলক্ষে হাই কমিশনারের বক্তব্য বিবৃতি ও বক্তৃতা

হোলি ২০১৭ উপলক্ষে হাই কমিশনারের বক্তব্য

High Commission of India

Dhaka 

        होली हम सब भारतीयों का प्रमुख पर्व है| यह असत्य के प्रतीक हिरण्यकश्यप पर सत्य के प्रतीक प्रह्लाद की विजय का उद्घोष है| फाल्गुन मास की समाप्ति परमनाए जाने वाले इस उत्सव के समय प्रकृति में भी वसंत का अपार उत्साह होता है| जिसमें हम सब सराबोर हो जाते हैं| स्त्री-पुरुष भी मिलकर होली खेलते हैं| प्राचीनकाल में गोपियों संग श्रीकृष्ण के होली खेलने का प्रसंग मिलता है तो वर्तमान में भी देवर-भाभी की होली प्रसिद्ध है| यह उत्सव हमें सब भेदभाव मिटाकर आपस मेंघुल-मिलकर चलने की प्रेरणा देता है| इसकी उमंग में कोई छोटा या बड़ा नहीं रह जाता है| सभी एक-दूसरे पर रंग डालते हैं तो शिकवे शिकायत भूल जाते हैं|   

इस अवसर पर मैं आपको भारत सरकार की ओर से होली पर्व की शुभकामना देता हूँ कि हमारे समाज में सब प्रकार के भेदभाव समाप्त हो जाएँ| समरस समाज कीस्थापना हो, आप सबके जीवन में उत्साह का संचार हो, कोई भी प्रकृति के रंग से अछूता न रहे|

PM spoke of 'inclusivity" and of building a 'new INDIA' where the poor do not want anything by way of charity, but seek opportunity to chart out their own course.  An India that is emerging, powered by the strengths and skills of 125 crore Indians.  This India stands for development.  An India that is driven by innovation, hard work and creativity, an India characterised by peace, unity, brotherhood; and an India free from corruption, terrorism, black money and dirt.  You will agree with me that this is the India we want.

हार्दिक शुभकामनाओं सहित|  

हर्षवर्धन शृंगला 

उच्चायुक्त भारत